जौनपुर।शिवसेना की जौनपुर इकाई ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन को जिलाधिकारी को देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
शिवसैनिकों की अगुवाई कर रहे वरिष्ठ शिवसेना नेता अरुण दुबे ने कहा प्रदेश में आये दिन लूट,हत्या और बलात्कार हो रहे हैं और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं ऐसे में राज्य सरकार में नैतिकता नहीं बची है इसीलिए सरकार को बर्खास्त किया जाए।
इस मौके पर राजेश यादव ने कहा रामराज्य का दावा करने वाली पार्टी के राज में रावण राज्य की बू आ रही है इस शासन में बच्चों से लेकर महिलाएं कोई भी सुरक्षित नहीं है प्रदेश भर में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।
अभय दुबे,सर्वेश सोनकर,शिवम सिंह,अविनिश सिंह,सूरज यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।












