जफराबाद,संकल्प सवेरा। योगी सरकार किसानों को उचित सम्मान देने का काम कर ही है।यह बातें रविवार को सिरकोनी ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर आयोजित किसान मेले में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए विधायक डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कही।
उन्होंने ने कहा कि सरकार किसानों के फसलों का उचित मूल्य देने का काम कर रही है।सरकार ने किसानों को कभी भी किसानों को खाद पानी की समस्या नही होने दिया।किसानों को आधुनिक खेती के बारे में कृषि वैज्ञानिक लगातर जानकारी देने का काम कर रहे है।
इस मौके पर विधायक ने कई किसानों को अच्छे उत्पादन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकरणी सदस्य अरविन्द सिंह ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी प्रवीन कुमार त्रिपाठी ने किया।
इस मौके पर विभिन्न विभाग के द्वारा प्रदर्शनी लगायी गयी थी।कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी अमित कुमार ने किसानों की समस्यायों पर प्रकाश डालते हुए उसका निदान बताया।डॉ संदीप पांडेय पशु चिकित्सा अधिकारी ने भी पशु पालन सम्बंधित जानकारी दी।
इस अवसर पर सी डी पी ओ मनीष वर्मा, ए डी ओ पंचायत परमानंद,उदयराज यादव,डॉ जनार्दन सिंह,सुरेंद्र चौहान,चंदन कुमार,आदि मौजूद रहे।












