सरकार की एजेंसियां लगातार हमारे संघर्ष को तौल रहीं: प्रमोद सिंह
संकल्प सवेरा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व संगठन ने आज लगातार दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया।इस अवसर पर सदर एवम मछलीशहर तहसील के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अपने 16 सूत्रीय मांगपत्र के समर्थन में यह धरना है जिसे प्राप्त करने तक संगठन इस तरह के प्रदर्शन भविष्य में भी जारी रखेगा।सरकार की एजेंसियां लगातार हमारे संघर्ष को तौल रहीं हैं।पुरानी पेंशन योजना को पुनर्स्थापित करने के लिए हम सभी संगठनों को नेतृत्व देने को तैयार हैं।सरकार समर्थक संगठनों का अब कोई भविष्य नहीं।जो संघर्ष करेगा उसी का अस्तित्व बचेगा।

मंडल अध्यक्ष सुधाकर सिंह ने तदर्थ शिक्षकों की सेवा बहाली एवम पूर्ण वेतन की मांग की।मानदेय देने की सरकारी घोषणा को उन्होंने तदर्थ शिक्षकों की सेवा का उपहास बताया।प्रांतीय उपाध्यक्ष ने कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कार्यालय के बाबुओं को चेताया कि हम अलग मिट्टी के बने हुए।इस तरह की कार्यप्रणाली को नजरंदाज नहीं करेंगे।धरनास्थल पर बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

धरने को प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह, जिला संगठन मंत्री जय प्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह,रणंजय सिंह,धर्मेंद्र शुक्ला, राकेश सिंह,अखिलेश सिंह, अखिलेश चंद्र,ने संबोधित किया।इस अवसर पर दयाशंकर सिंह, जय किशुन यादव,ब्रह्मदेव यादव, शिवाधार ,संजय कुमार सिंह,धर्म चंद्र गुप्ता, अशोक पांडे,सुनील कुमार सिंह,योगराज यादव ,अरविंद यादव,विजय यादव,
रामबाबू यादव,नवीन सिंह,अनुराग दुबे,रमाकांत यादव,देवी प्रसाद पांडे,राजेंद्र यादव,राकेश मौर्य,रवि शंकर सिंह, चंद्रसेन सिंह,अभिमन्यु सिंह,रविंद्र सिंह,मनोज गिरी,संजय सिंह,अतुल श्रीवास्तव,गृजेश वर्मा,अमित मौर्य,रमापति,विनोद यादव,सत्य कुंवर मौर्य, विजय प्रकाश, आर एन बिंद,सुजीत कुमार,सुरेंद्र श्रीवास्तव,विकास पटेल,नारायण चौरसिया,गुंजन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।














