शासकीय अधिवक्ता डीआईजी द्वारा सम्मानित
28 दिन के अंदर अभियुक्त को दिलाई सजा

जौनपुर,संकल्प सवेरा। दीवानी न्यायालय के विशेष लोक अभियोजक पोक्सो राजेश कुमार उपाध्याय को पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र अखिलेश कुमार चौरसिया ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मालूम हो कि सिकरारा थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त के खिलाफ प्रभावी पैरवी व सम्यक कार्यवाही करते हुए विशेष लोक अभियोजक ने
आरोप बनने के 28 दिन के अंदर अभियुक्त को 20 वर्ष के कारावास से दंडित करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जो प्रशंसनीय है। पुलिस उपमहानिरीक्षक के द्वारा भेजे गए प्रशस्ति पत्र को पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने विशेष लोक अभियोजक राजेश उपाध्याय को प्रदान किया। उक्त अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।












