केराकत,संकल्प सवेरा जिला पंचायत वार्ड संख्या 76 विकास खंड मुफ्तीगंज से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी व वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल हक अंसारी ने शासन से कोरोना वायरस महामारी के भीषण प्रकोप को देखते हुए तत्काल प्रभाव से पंचायत चुनाव की मतगणना को एक माह के लिये स्थगित करने की मांग की है। श्री अंसारी ने कहा कि इस समय कोरोना वायरस महामारी से प्रदेश व देश की जनता को बचाने की महती आवश्यकता है। मतगणना के समय न तो अधिकारी व नहीं मतगणना कर्मचारी और न ही प्रत्याशियों के मतगणना अभिकर्ता ही शोसल डिस्टेंसिग का ही पालन कर पायेंगे। ऐसी स्थिति में कोरोना वायरस महामारी का रूप विध्वंश कारी होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। ऐसी दशा में मतगणना का तिथि कम से कम एक माह के लिये टाला जाना चाहिए।जिसके फलस्वरूप कोरोना वायरस पर कुछ हद तक काबू पाया जा सके












