गोसाईगंज विधायक अभय सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
संकल्प सवेरा, जौनपुर। गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अभय सिंह जी का जन्मदिवस उनके समर्थकों और शुभचिंतकों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी सुधांशु सिंह के नेतृत्व में कई जिलों में उनके सहयोगियों ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच फल, खाद्यान्न सामग्री आदि का वितरण किया।
इस अवसर पर सुधांशु सिंह ने कहा कि विधायक श्री अभय सिंह जी क्षेत्र के विकास पुरुष और दिन-दुखियों के नायक हैं जो उनके पास जाता है वो सबकी मदद करते है ।
उनके जन्मदिवस को इस प्रकार से मनाना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। जरूरतमंद लोगों में खाद्यान्न और फल वितरित करना न केवल मानव सेवा का कार्य है, बल्कि यह “नर सेवा, नारायण सेवा” की भावना को साकार करता है।
विधायक जी के समर्थकों का मानना है कि इस प्रकार के सेवा कार्य से न केवल समाज में सकारात्मक संदेश जाता है, बल्कि इससे जरूरतमंद लोगों के दिल से विधायक जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं भी मिलती हैं।
हर साल विधायक श्री अभय सिंह जी के जन्मदिन को इसी तरह सेवा कार्यों के माध्यम से मनाने का प्रयास रहता है। यह परंपरा जनसेवा और समाज कल्याण की दिशा में एक सार्थक कदम है।
मुख्य रूप से
छात्र नेता गोपाल सिंह ,कुंवर राजदीप सिंह बीजेपी नेता विजय सिंह डादारी, अनुज सिंह बीजेपी नेता शशांक सिंह शानू, करतार यादव,रोहित पाल सहित दर्जनों लोग रहे ।














