• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

बंगाल पर गुंडे राज नहीं करेंगे: ममता बनर्जी,पीएम मोदी के लिए की विवादित टिप्पणी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) हुगली के डनलप में जनसभा को संबोधित करते हुए मर्यादा भूल गईं और पीएम नरेंद्र मोदी को दानव, रावण और गुंडा तक कह दिया.

Sankalp Savera by Sankalp Savera
February 24, 2021
in Desh-Videsh
0
बंगाल पर गुंडे राज नहीं करेंगे: ममता बनर्जी,पीएम मोदी के लिए की विवादित टिप्पणी

ममता बनर्जी ने हुगली के डनलप में जनसभा को संबोधित किया. (फोटो सोर्स-पीटीआई)

1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

कोलकाता,संकल्प सवेरा  पश्चिम बंगाल में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की बयानबाजी शुरू हो गई है. इस बीच बुधवार को हुगली के डनलप में जनसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  मर्यादा भूल गईं और पीएम नरेंद्र मोदी को दानव, रावण और गुंडा तक कह दिया. बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने भी डनलप मैदान में सभा की थी.

बंगाल पर गुंडे राज नहीं करेंगे: ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमेशा आप (बीजेपी) कहते हैं है कि तृणमूल कांग्रेस ‘तोलाबाज’, लेकिन मैं आज कहती हूं आप (बीजेपी) ‘दंगाबाज और ढंगाबाज’ है. बंगाल पर बंगाल शासन करेगा. बंगाल पर गुजरात शासन नहीं करेगा. हमें बंगाल नहीं, बांग्ला चाहिए. मोदी बंगाल पर राज नहीं करेंगे। बंगाल पर गुंडे और बदमाश राज नहीं करेंगे.’

मोदी-शाह को कह दिया रावण और दानव

जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी मर्यादा भूल गईं और पीएम मोदी व अमित शाह को रावण व दानव कह दिया. उन्होंने कहा, ‘बहुत ज्यादा बोल रहे हैं और दो माह बाकी हैं, देखें कौन बाद में बोलता है. नरेंद्र मोदी झूठ बोल रहे हैं. बोल रहे हैं, बंगाल ले लेंगें, लेकिन बंगाल को लेना इतना आसन नहीं है. इस चुनाव में खेला होबे.. खेला तो होबे.. (खेल होगा) बीजेपी देखो खेला होबे

ममता ने मीडिया पर भी साधा निशाना

ममता बनर्जी ने मीडिया पर भी निशाना साधा और कहा, ‘हमने कई विकास परियोजनाओं का काम किया है. मोदी ने क्या किया है? उन्होंने मीडिया मालिकों को धमकी दी है, मीडिया जो कुछ भी कहती है उस पर विश्वास न करें. फर्जी वीडियो हैं. पीएम झूठ बोल रहे हैं कि नौकरी नहीं हैं. कॉमरेड, आपने देश को बेच दिया है. हम गरीबी में नंबर 1 रहे हैं.’

गिरफ्तार करने की दी चुनौती

ममता बनर्जी ने कहा, ‘हमें सीबीआई की धमकी दे रहे हैं, लेकिन गिरफ्तार करके दिखाए. कितने लोगों को गिरफ्तार करेंगे. 20 लाख लोगों को गिरफ्तार करना होगा. तुम मुझे यहां दबाओगे, मैं दिल्ली में पेड़ बनकर उठूंगी. एक घायल बाघिन खतरनाक होती है. खेल जारी है. ममता बनर्जी ने लोगों से कहा, ‘यदि आप उन्हें बंगाल में हरा सकते हैं, तो जान लें कि वे भारत से गायब हो जाएंगे.’

‘ट्रंप से भी होगी खराब स्थिति’

ममता बनर्जी ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी अमेरिका में ट्रंप के प्रचार के लिए गए थे. ट्रंप को नहीं जीता पाए. ट्रंप से भी नरेंद्र मोदी की खराब स्थिति होगी. कोयला चोर और तोलाबाज बोला जा रहा है, लेकिन दुर्गापुर में जिस फाइव होटल में मीटिंग करते हैं, वह किस कोयला माफिया का होटल है. यह बताएं.’ न्यूज़ सोर्स  जी न्यूज़ हिंदी

Previous Post

रसोई गैस सिलेंडर डीजल तथा पेट्रोल के बढ़ते हुए मूल्य को लेकर समाजवादी पार्टी ने किया प्रदर्शन

Next Post

आरति मां लक्ष्मी रानी की:अनुज जौनपुरी

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
आरति मां लक्ष्मी रानी की:अनुज जौनपुरी

आरति मां लक्ष्मी रानी की:अनुज जौनपुरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

March 15, 2026
श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

March 15, 2026
पुलिस भर्ती परीक्षा “पंडित” शब्द का प्रयोग किया जाना बेहद अनुचित: अवधेश सिंह

पुलिस भर्ती परीक्षा “पंडित” शब्द का प्रयोग किया जाना बेहद अनुचित: अवधेश सिंह

March 15, 2026
बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में तारीखों का हुआ एलान; देखें पूरी शेड्यूल

बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में तारीखों का हुआ एलान; देखें पूरी शेड्यूल

March 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

March 15, 2026
श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

March 15, 2026
पुलिस भर्ती परीक्षा “पंडित” शब्द का प्रयोग किया जाना बेहद अनुचित: अवधेश सिंह

पुलिस भर्ती परीक्षा “पंडित” शब्द का प्रयोग किया जाना बेहद अनुचित: अवधेश सिंह

March 15, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

March 15, 2026
श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

March 15, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.