• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

मेगा आयुष्मान शिविर में 100 से अधिक लाभार्थियों के बने गोल्डन कार्ड

Golden cards made for more than 100 beneficiaries in Mega Ayushman camp

Sankalp Savera by Sankalp Savera
February 27, 2023
in Jaunpur
0
एक ही रात चोरों ने पांच घरों को बनाया निशाना,नकदी व गहने पार
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

मेगा आयुष्मान शिविर में 100 से अधिक लाभार्थियों के बने गोल्डन कार्ड
शिविर

– आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपए तक का होता है नि: शुल्क इलाज
– जनपद के 24 सरकारी और 26 निजी अस्पताल आयुष्मान भारत योजना में सूचीबद्ध
जौनपुर, संकल्प सवेरा,27 फरवरी 2023 । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जलालपुर अंतर्गत चौरी बाजार में सोमवार को मेगा आयुष्मान शिविर लगा जिसमें 100 से अधिक लोगों के आयुष्मान (गोल्डन) कार्ड बनाए गए गए जबकि पहले से बने 121 लोगों के आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। शिविर में 200 से अधिक लोगों को योजना के बारे में जागरूक किया गया।
शिविर का आयोजन मानव संसाधन महिला विकास संस्थान की ओर से हुआ। आयुष्मान भारत योजना के प्रचार-प्रसार के लिए पम्पलेट और बुकलेट बांटी गई। निजी चिकित्सालय हर्षित हेल्थ केयर जलालपुर की ओर से नि: शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। जलालपुर प्रभारी चिकित्सक डॉ आलोक कुमार ने आयुष्मान योजना के लाभ के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड की मदद से विभिन्न सरकारी व निजी अस्पताल में कई बीमारियों का इलाज हो सकता है। केराकत के प्रभारी चिकित्सक डॉ एके कनौजिया ने बताया कि यह योजना वर्ष 2018 शुरू हुई थी। शिविर में आयुष्मान भारत योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) डॉ बद्री विशाल पांडे और जिला सूचना प्रणाली प्रबंधक हिमांशु शेखर सिंह ने प्रतिभाग किया और योजना से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से बताया। सीएचसी जलालपुर की टीम के साथ आयुष्मान मित्र सजीत कुमार सिंह और मयंक कुमार मिश्रा ने लाभार्थियों का कार्ड बनाया और जिनके कार्ड पहले से बने थे उन्हें बांटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मानव संसाधन महिला विकास संस्थान के मंडलीय समन्वयक शहनाज़, जिला समन्वयक अंशू और सरोज वर्मा ने कैम्प का संचालन किया।
डीपीसी डॉ बद्री विशाल पांडे ने बताया कि आयुष्मान कार्ड धारक योजना के तहत पाँच लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज पूरे देश में सूचीबद्ध किसी भी अस्पताल में करवा सकता है। आयुष्मान कार्ड होने पर लाभार्थी देश के किसी भी बड़े चिकित्सालय जैसे आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस (एम्स), बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू), टाटा मेमोरियल, पीजीआई में भी इलाज करा सकता है।
1670 बीमारियों का नि:शुल्क इलाज: डा बद्री विशाल ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना में 1670 के लगभग बीमारियों का इलाज किया जाता है जिनमें कैंसर, हृदय रोग, हड्डी रोग, सभी प्रकार की सर्जरी, न्यूरो आदि से संबंधित बीमारियों के इलाज की सुविधा है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का जिन्हें पत्र मिला है।
जिला सूचना प्रणाली प्रबंधक हिमांशु शेखर सिंह ने बताया कि पूरे देश में कुल 28,502 अस्पताल आयुष्मान भारत योजना में सूचीबद्ध हैं। इसमें से 15,510 सरकारी और 12,992 निजी हैं। जनपद में 24 सरकारी और 26 निजी अस्पताल आयुष्मान भारत योजना में सूचीबद्ध हैं। इनके माध्यम से लाभार्थी आयुष्मान भारत योजना के तहत नि: शुल्क इलाज की सुविधा उठा सकते है।
यहाँ बनेगा कार्ड: जिला सूचना प्रणाली प्रबंधक हिमांशु ने बताया कि कार्ड सभी कोटेदारों के घर पर बनाया जाता है। पंचायत भवन में सहायक पंचायत आपरेटर बनाते हैं। कामन सर्विस सेंटर पर विलेज लेवल इंटरप्रेन्योर (वीएलई) बनाते हैं। निजी अस्पतालों के आयुष्मान मित्र भी आयुष्मान कार्ड बनाते हैं। इन सभी जगहों पर कार्ड नि:शुल्क बनता है। अब सभी अंत्योदय राशन कार्ड धारक अपने परिवार के सभी सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
इलाज में दिक्कत आये तो करें संपर्क – आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी किसी को इलाज में दिक्कत आ रही है तो जनपद की डिस्ट्रिक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट में जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ बद्री विशाल पांडे (94151 33125), जिला सूचना प्रणाली प्रबंधक हिमांशु शेखर सिंह (90441 17874), जिला शिकायत प्रबंधक अवनीश श्रीवास्तव (70803 69406) से सम्पर्क किया जा सकता है। इस दौरान आशु वर्मा, सरोज वर्मा, पुनम, गुंजा सिंह, इनदरा गुप्ता उपस्थित रहे।

Previous Post

अज्ञात बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली

Next Post

“सिरेमिक पॉटरी एक कलात्मक माध्यम है अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति के लिए:मनोज शर्मा”

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
“सिरेमिक पॉटरी एक कलात्मक माध्यम है अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति के लिए:मनोज शर्मा”

“सिरेमिक पॉटरी एक कलात्मक माध्यम है अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति के लिए:मनोज शर्मा”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

March 12, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.