गोल्ड माफिया का कारनामा: 4.64 लाख का हार गुणवत्ता मानक कसौटी पर बाली बनकर निकला!
—————————————-

-ढाई साल पूर्व इस फर्म पर पड़ा था आईटी का छापा, सीज हुए थे बैंक खाते, तोड़ी गई थीं दीवारें, अब ग्राहक को ठगने में हुई एफ़ आई आर
—————————————-
कैलाश सिंह-
—————————————-
जौनपुर/ लखनऊ,संकल्प सवेराl आसमान में परवाज़ करते सोने के दाम में जमीन पर बैठे गोल्ड माफिया ‘कैरेट में एचयूआईडी’ से कैरम सरीखे खेल रहे हैंl
ढाई साल पूर्व इसके यहां हफ़्ते भर आईटी का छापामार अभियान चला, इस दौरान दीवारें तोड़कर प्रतिबंधित मशीनों के साथ सोने चांदी की शक्ल में काले धन भी आयकर टीम उठा ले गईl
करोड़ों ट्रांजैक्सन वाले खाते भी सीज कर दिये गए थेl अब एक ग्राहक ने शहर कोतवाली में अपने साथ हुई धोखाधड़ी और धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है तो उसके पैचप में वह लग गया हैl
दरअसल आम से खास जन में भरोसे के कारोबार का नाम रहा है सर्राफा, लेकिन गोल्ड माफिया ने इसके साथ भारतीय मानक ब्यूरो (बी आई एस) द्वारा निर्धारित मानक यूनिक आईडेंटिफिकेशन नम्बर (एच यू आई डी) में खेल करके ग्राहकों से लूट को परवान पर चढ़ा दिया हैl
कुछ साल पूर्व इसी तरह की ठगी एक पत्रकार से हुई थी l

कीर्तिकुंज नाम से फर्म चलाने वाले इस गोल्ड माफिया के नए कारनामे का खुलासा तब हुआ जब जिले के बक्सा थाना क्षेत्र के कुलहनामऊ कालीचाबाद निवासी नरेंद्र प्रताप मिश्र ने शहर कोतवाली में अपनी शिकायत दर्ज कराईl कीर्ति कुंज नामक फर्म के खिलाफ (91.6 gold palace) एच यू आई डी के फर्जी नम्बर पर हुई है l श्री मिश्र की तहरीर के मुताबिक उन्होंने 19 फरवरी 2025 को 4.64839 रुपये में हार खरीदा थाl जब उन्होंने एचयूआईडी चेक कराई तो उसकी गुणवत्ता नहीं दिखी, वापस दूकान पर आये तो उसने भीतर जाकर नया एच यू आई डी नम्बर 918 वीसीजे छापकर दे दिया, जब फ़िर उन्होंने जांच कराई तो हार की बजाय बाली का नम्बर दिखने लगाl इस दौरान चार माह गुजर गए l वह हाल ही में फ़िर दूकान पर आये तो संचालक के इशारे पर उसके बाउंसरों ने धमका दियाl लाचार होकर वह शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराये तो जिले में हड़कंप मच गयाl













