गौराबादशाहपुर(जौनपुर), नारी होना अपने आप मे ईश्वर प्रदत्त सबसे बड़ा सौभाग्य है। ईश्वर ने सृष्टि करने की क्षमता से नारी को नवाजा है। यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते तत्र रमन्ते देवता। उक्त बातें धर्मापुर ब्लॉक के पिलखिनी स्थित सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय में आने वाले महिला दिवस पर आयोजित कार्यकम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए धर्मापुर खण्ड विकास अधिकारी शकुन्तला सिंह ने कही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। सरस्वती वंदना विद्यालय की छात्राओं द्वारा की गई। स्वागत गीत करिश्मा और वंदना द्वारा प्रस्तुत की गई। विद्यालय की छात्रा शिखा सिंह ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस क्यो मनाया जाता है इसपर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रूबी सिंह ने किया।
कार्यक्रम में एडीओ ब्रह्मजीत सिंह, चन्द्रशेखर गुप्ता, प्राचार्या डॉ रूबी सिंह, आदि उपस्थित रहे। संचालन धनंजय राय ने किया। अंत मे राहुल सिंह ने सबका आभार व्यक्त किया।











