रामनगर के बंजारी गाँव में गोदभराई व अन्नप्राशन का आयोजन
पोषण अभियान – संभव के तहत विधायक लीना तिवारी ने बांटा ड्राई फूड
संकल्प सवेरा,जौनपुर। मड़ियाहूं की विधायक लीना तिवारी ने रामनगर ब्लाक के बंजारी गांव में पोषण अभियान – ‘संभव’ के तहत चार गर्भवतियों की गोदभराई की और सातवें महीने में प्रवेश कर चुके चार बच्चों का अन्नप्राशन कराया ।
इसके साथ ही सात माह से तीन वर्ष तक के बच्चों को ड्राई फूड बांटा गया ।
कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) राकेश कुमार मिश्र संबंधित लोगों को उनकी भूमिका के बारे में निर्देश दिये ।
इस दौरान बंजारी गांव की चार गर्भवती रेनूदेवी, संगीता देवी, वर्षा और लक्ष्मी देवी को एक-एक किलो की फल की टोकरी में आम, केला, नारियल और सेब दिया गया जबकि सातवें माह में प्रवेश कर चुके रेखा के बेटे आदर्श,
लक्ष्मी देवी के बेटे आयुष, पूजा देवी की बेटी श्रेयांशी और पिंकी के बेटे आदर्श को अन्नप्राशन करने के लिए एक कटोरी, एक चम्मच और एक कपड़ा दिया गया।
क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता देवी और कुसुमलता मौर्या घर से खीर बनाकर लाईं थीं जिसे इन बर्तनों में बच्चों को खिलाया गया ।
सात माह से तीन वर्ष के सात बच्चों के परिजनों को ड्राई फूड दिया गया जिसमें एक किलो गेहूं, एक किलो चावल, एक किलो चने की दाल तथा 455 ग्राम रिफाइंड तेल प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को संबोधित करते हुए विधायक लीना तिवारी ने कहा कि बच्चे जैसे ही छः माह की उम्र पूरी करें,
सातवें माह में उन्हें गाढ़ी दाल, पतली खिचड़ी, उबला आलू और मसला हुआ केला भी थोड़ा-थोड़ा खिलाने का प्रयास करना चाहिए। गर्भवती को भी चना, गुड़, हरी पत्तेदार सब्जियां, आयरन की गोली तथा जिसके घर दूध हो दूध लेना चाहिए। इस दौरान गर्भवतियों का वजन भी किया गया ।
डीपीओ राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि गर्भवती को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए जिससे वह स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकें । मां स्वस्थ रहेगी तभी बच्चा स्वस्थ होगा। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बीना श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल थे।












