नेत्रहीनों को ज्योति देना अस्पताल का पुनीत ध्येय है – वैद्य दिवाकर द्विवेदी
निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में तैंतीस मोतियाबिंद रोगियों का किया गया लेन्स प्रत्यारोपण –
मुंगराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा (जौनपुर) । भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे अंधता निवारण योजना के तहत स्थानीय इंदिरा ग्रामीण स्वयं सेवी अस्पताल में आयोजित नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 33 मोतियाबिंद के रोगियों को चिन्हित कर निःशुल्क लेन्स प्रत्यारोपण कर किया गया । उक्त जानकारी अस्पताल के प्रबंधक वैद्य दिवाकर द्विवेदी ने दी ।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व एवं मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे अंधता निवारण के नियमित कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर स्क्रिनिंग कर मोतियाबिंद के मरीज चिन्हित किए जा रहे हैं तथा उन्हें एनजीओ बेस हॉस्पिटल में लाकर अस्पताल की सर्जन डा० आकांक्षा शुक्ला और डा० यस कुमार द्वारा सफल आपरेशन करके लेंस प्रत्यारोपण किया जा रहा है ।
प्रबंधक वैद्य दिवाकर द्विवेदी ने बताया कि नेत्रहीनों को ज्योति देना ही इस अस्पताल का पुनीत ध्येय है । उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में आपरेशन कराने वाले रोगियों को बेड भोजन चाय दवा काला चश्मा अस्पताल की तरफ से निःशुल्क दिया जाता है ।अस्पताल के प्रभारी डा सुधाकर द्विवेदी ने बताया कि चालू वर्ष में इस अस्पताल को 300 नेत्र रोगियों का
निशुल्क लेन्स प्रत्यारोपण का लक्ष रखा गया है जिसका 50 प्रतिशत लक्ष हासिल कर लिया गया है ।इस अवसर पर दृष्टिमितिज्ञ हरिओम पाण्डेय सुमित कुमार ने आपरेशन कराने वाले रोगियों को दवाओं की जानकारी दी ।












