प्रेमी की शादी की खबर सुन प्रेमिका पहुंची थाने

संकल्प सवेरा,महराजगंज (जौनपुर)प्रेमी की शादी किसी और के साथ होने की खबर सुन प्रेमी की बेवफाई से परेशान माशूका मामले की शिकायत लेकर पहुंची थाने।
तेजी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी व प्रेमिका में के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका का आरोप है की शादी का झांसा देकर वह उसके साथ लंबे समय से रंगरेलियां मना रहा था। लेकिन इस बीच वह चोरी छुपे स्वजनों की मदद से अपनी शादी कहीं और तय कर लिया। हल्दी की रस्म के दौरान जब नातेदार रिश्तेदार इकट्ठा हुए तो प्रेमिका को इसकी भनक लग गई।
ऐसे में वह शादी रुकवाने थाने पहुंची। इस बात की जानकारी जब प्रेमी के स्वजनों को हुई तो वह परेशान हो उठे। एक वर्ष पूर्व भी जब प्रेमी चोरी छुपे शादी करना चाह रहा था तो प्रेमिका ने हंगामा खड़ा कर दिया था। ऐसे में शादी रुक गई थी। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष तेजी बाजार उदय प्रताप सिंह का कहना है मामले की जांच चल रही है।दोनों पक्षों को बुलाया गया है। जांच के पश्चात दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।












