छात्रा को प्रमाण पत्र देती अध्यक्ष शिवानी मिश्रा।
छात्राओं को किया गया सम्मानित

जौनपुर,संकल्प सवेरा । मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बी फार्मा की 70 छात्राओं को 10 दिन की सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनर प्रवीन मिश्रा ने कहाकि छात्राओं और महिलाओं को आत्मसुरक्षा की ट्रेनिंग लेना जरूरी है। एसडीएम सदर और पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधाकर उपाध्याय और संजय उपाध्याय प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय ब्रह्मण सभा के तरुण शुक्ला,
ताइक्वांडो संघ अध्यक्ष शिवानी मिश्रा, वारियर स्पोर्ट्स काउंसिल एजुकेशन एनजीओ अध्यक्ष और बी फार्मा के एचओडी निर्मल चटर्जी कार्यकर्म में रहकर खिलाड़ियों को उत्साह वर्धन किए। कोच प्रवीण मिश्रा ने बताया कि ये कार्यक्रम जिले के हर स्कूल कॉलेज और यूनिवर्सिटी में दिया जा रहा है। मेरा प्रयास रहेगा कि हर छात्रा ताइक्वांडों सीखे।
अंत में एसडीएम सदर सभी छात्राओं को सार्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।












