शाहगंज,संकल्प सवेरा जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के नटौली गांव रविवार की देर शाम जनरेटर के पंखे में दुपट्टा फंस जाने से एक युवती की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
क्षेत्र के नटौली गांव निवासी अभयराज के घर पर शनिवार को तिलक समारोह का आयोजन था। घर पर ही सारा कार्यक्रम हंसी-खुशी सम्पन्न हो गया। वहीं रविवार को घर पर रखा जनरेटर को अभयराज की 20 वर्षीय पुत्री गुड़िया पानी भरने के लिए चालू करने के दौरान जनरेटर के पंखे में दुपट्टा फंस जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़कर आये।जब डाक्टर के पास लेकर गये। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने आनन-फानन में पुलिस को बगैर सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।












