युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
करंजाकला,संकल्प सवेरा। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के परसनी गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पारिवारिक कलह से तंग आकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदे में युवती को देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
परसनी निवासी टिंकू पुत्र महेंद्र की 29 मई 2012 में मानीकला निवासी सुनीता पुत्री लालू राम के साथ शादी हुई थी।
रविवार दोपहर सुनीता कमरे के लोहे के एंगल के सहारे दुपट्टे में लटकी हुई मिली। परिवार वालो ने कमरा खोला तो सुनीता को फंदे लटके हुए देख उसके होश उड़ गए। इसकी सूचना उसने घर में मौजूद परिजनों को दी।
सूचना पर सराय ख्वाजा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी ली। साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शनिवार रात किसी बात को लेकर सुनीता और उसके सास से कहा सुनी हो गई थी। घटना बाद में मौके पर पहुंचे मृतक के भाई ने और उसके परिजनों पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसएचओ देवानंद रजक ने बताया कि पिता के आने के बाद तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।












