डीजे पर डांस को लेकर घराती बाराती भिड़े
संकल्प सवेरा शाहगंज / जौनपुर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत डिहवा भादी गांव में आईं बारात में डीजे पर नाचने के दौरान घराती व बाराती आपस में भिड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
क्षेत्र के डिहवा भादी गांव निवासी जियालाल राजभर के बेटी की शादी गुरुवार को थी।
आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र से बारात आई थी। जब बारात जियालाल के घर के बाहर पहुंची तो गांव के ही कुछ लोग डीजे के सामने नाचने को लेकर विवाद होने के चलते मारपीट हो गया। जिस पर मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसआई जयप्रकाश यादव ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।












