डीजे पर डान्स को लेकर घराती बराती भिड़े-हुई तोड़ फोड़ कई घायल
सुइथाकला,संकल्प सवेरा। गुरूवार को क्षेत्र के एक गांव में आई हुईं बरात में डीजे पर डान्स को लेकर घराती बराती के बीच हुई मारपीट में कईयों के घायल होने के अलावा गाड़ियों में तोड़फोड़ करने की चर्चा सामने आई है। चर्चा है कि इस दौरान मांगलिक कार्य थोड़े समय के लिए रुक सा गया लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़वाया । चर्चा है कि क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को नजदीक के ही एक गांव से बरात गई हुई थी।
जलपान के बाद द्वारपूजा के दौरान डीजे पर डान्स को लेकर घराती बराती आपस में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच में जमकर मारपीट हो गई और इस दौरान कई गाड़ियों में तोड़फोड़ के साथ ही कई लोग घायल भी हो गए। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़वाया ।हालांकि मामले में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह विवाद को मामूली बताते हुए तहरीर के अभाव में कोई कार्रवाई न हो पाने की बात बताई। फिलहाल उक्त मामले को लेकर लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।













