टीकाकरण कराएं , कोरोना को हराएं…
जौनपुर। कोरोना को हराने के लिए हो रहे टीकाकरण को सफल बनाने के लिए पूरा देश जुटा है।
कोरोना को मात देकर देश में आशा, उमंग व आत्मविश्वास का संचार करने के जिम्मेदारी सभी के कंधों पर है। कोरोना वायरस के खात्मे के लिए सरकार ने चरणवार कोविड-19 टीकाकरण का कार्यक्रम तैयार किया है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाना बहुत जरूरी है। सभी लोगों को मौका आने पर वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए।
मैंने स्वयं वैक्सीन की पहली डोज ली है और इसका कोई साइड-इफेक्ट देखने को नहीं मिला। तीर्थराज हास्पिटल परिवार के सभी लोगों ने टीका लगवाया है। मुझे विश्वास है कि भारत की सुरक्षित व असरदार वैक्सीन से हम कोरोना की जंग अवश्य जीतेंगे।
डा. मुकेश शुक्ल
बाल रोग विशेषज्ञ












