कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला बाल संरक्षण समिति व बाल विवाह जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह ने…
जौनपुर,संकल्प सवेरा। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला बाल संरक्षण समिति व बाल विवाह जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य का लाभ प्राप्त कर रहे बच्चों की सत्यापन रिपोर्ट नहीं आने पर नाराजगी जताई और रिपोर्ट तत्काल मंगवाने के निर्देश दिए। कहा कि स्कूली बसों के पीछे चाइल्डलाइन नंबर अंकित किया जाए।

साथ ही उन्होंने चाइल्ड लाइन नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने और सभी विद्यालयों में चाइल्डलाइन नंबर अंकित कराने को कहा। उन्होंने वन स्टाप सेंटर जौनपुर में मानक के अनुसार पुलिस बल की तैनाती करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला बाल संरक्षण अधिकारी अभय कुमार ने बताया कि 127 लाभार्थियों को लाभ दिया जा रहा है।
बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने निर्देशित किया कि बाल सेवा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। सभी उप जिलाधिकारी एवं सभी खंड विकास अधिकारी पात्र बच्चों को चिन्हित करते हुए उनका आवेदन पत्र स्वीकृत कराएं। बैठक में बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी रामप्रकाश, अमरदीप जायसवाल, जिला समन्वयक बेसिक शिक्षा आशीष श्रीवास्तव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मानसिंह, सहायक श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरके पाठक, सदस्य बाल कल्याण समिति चंद्र भूषण सिंह,
सदस्य बाल कल्याण समिति डा. उमाशंकर व बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय उपस्थित रहे। इसके पहले जिला पंचायत अध्यक्ष लाभाथिर्यो को प्रमाण पत्र प्रदान की।












