गीता रमेश यादव नंद बाबा पुरस्कार से सम्मानित

महराजगंज (जौनपुर)क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी गीता देवी पत्नी रमेश यादव जिले में सर्वाधिक गाय का दूध उत्पादन के लिए नंद बाबा पुरस्कार से सम्मानित हुई।
जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति द्वारा आयोजित समारोह में दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने गीता देवी को प्रशस्ति प्रमाण पत्र और 21 हजार रुपए देकर सम्मानित किया।












