खेतासराय(जौनपुर) 08 दिसम्बर:-* उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री गिरीशचन्द्र यादव ने विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के सभागार में सरकार द्वारा चलाये गए विभिन्न योजनाओ के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण – पत्र वितिरत किया।
इस दौरान राज्यमंत्री ने अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा पात्रों को योजनाओ का लाभ दिलाने की बात कही। अधिकारी कर्मचारी सीधे जनता से संवाद करें और उन्हें सही मार्ग दर्शन करें यही शासन की मंशा है।
जानकारी के अनुसार उक्त विकास खण्ड में राज्यमंत्री श्री यादव ने रविवार की दोपहर 43 मुसहरों को जमीन का आवंटन करके आवास मिले लाभार्थियों को प्रमाण – पत्र वितरित किया। वही इसके साथ ही साथ पेंशन योजनाओं में वृद्धापेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग जन पेंशन के अंतर्गत नवीन स्वीकृत लाभार्थियों को प्रमाण -पत्र दिया। जिसमें कुल 211 पात्र लाभार्थी शामिल थे।
इस दौरान प्रमाण – पत्र वितरण कार्यक्रम के पश्चात राज्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार गरीबों के हितों को ध्यान में रखकर अनेको जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। जिसका लाभ सीधे पात्रों को मिल रहा है। यदि इन योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम कोई पैसा मांगता है या वसूली करने की कोशिश करता हो तो इसकी शिकायत मिलने पर वसूली करने वाले बिचौलियों के खिलाफ़ कठोर कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए कोई क्षम्य नहीं है। सरकार का मंशा है गरीबों को सीधे लाभ मिले। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए।
इस दौरान पात्र लाभार्थी प्रमाण – पत्र पाकर प्रसन्नचित मुद्रा में हो गए और इसके लिए सरकार से मिले योजनाओं के लाभ का तारीफ करते हुए कहा कि गरीब और वंचितों का दुःख – दर्द सरकार समझ रही है। इस दौरान उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने लाभार्थियों का पूरा ब्यौरा उपलब्ध कराया कार्यकम का संचालन खण्ड विकास अधिकारी अनुराग राय ने किया।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत राम कृष्ण यादव,
एडीओ आईएसबी हलिहारी राम ग्राम पंचायत अधिकारी पूजा सिंह समाज कल्याण अधिकारी मो0 आसिफ
ग्राम प्रधान आनन्द बरनवाल प्रधान पति उमेश कुमार सिंह बाबा मण्डल अध्यक्ष खेतासराय धर्मेंद्र मिश्रा मंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह विजय कश्यफ मनीष गुप्ता जगदम्बा पांडेय प्रधान पति राधेश्याम यादव आदि लोग उपस्थित रहे।।












