नेशनल बेंच प्रेस में महराजगंज क्षेत्र के गौरव सिंह को मिला गोल्ड मेडल
संकल्प सवेरा,महराजगंज। क्षेत्र के बैहारी ग्राम निवासी गौरव सिंह पुत्र विजयेन्द्र प्रताप सिंह मुम्बई में नेशनल लेवल के लिएवेट लिफ्टिंग में तैयारी कर रहे थे।रविवार हरियाणा के करनाल में आयोजित राष्ट्रीय लेवल पर रॉ पावर लिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित पॉल बॉसी क्लासिक नेशनल पावर लिफ्टिंग चैम्पियन में महाराजगंज क्षेत्र के
बैहारी गांव निवासी गौरव सिंह पुत्र विजयेंद्र प्रताप सिंह मुंबई में राष्ट्रीय लेवल के पावर लिफ्टिंग चैम्प में खिलाड़ी हैं। उनके बड़े पिता रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गौरव बचपन से ही वेट लिफ्टिंग व बेंच प्रेस में रुचि रखते हैं ।और राष्ट्रीय लेवल तक प्रतिभाग करते हैं।ऐसे में रविवार को करनाल हरियाणा में आयोजित पावर लिफ्टिंग फेडरेशन इंडिया पॉल बॉसी क्लासिक द्वारा आयोजित बेंच प्रेस व डेड लिफ्ट आयोजित किया गया। जिसमें गौरव सिंह बेंच प्रेस में 110 किलो वजन के सापेक्ष 130 किलो वजन उठाकर बेंच प्रेस में गोल्ड मेडल प्राप्त किया मेडल प्राप्त करने के बाद परिजनों को जानकारी हुई तो घर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी
बातचीत के दौरान गौरव सिंह ने बताया कि डेडलिफ्ट में भी भरसक प्रयास जारी है इसका श्रेय उन्होंने अपने बड़े पिता के साथ अपने पिता के साथ परिजनों व कोच को दिया।












