संकल्प सवेरा औरैया: विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पहले से ज्यादा सजग हो चुकी पुलिस ने दर्ज मुकदमों को देखते हुए आरोपितों पर गैंगस्टर लगाना शुरू किया है। इस कड़ी में अक्टूबर 2021 में पाता स्थित गैस अथारिटी आफ इंडिया पेट्रोकेमिकल संयंत्र में काम कर रही एक कंपनी के कुछ अधिकारियों व कर्मियों को बंधक बनाने वाले गिरोह के सदस्य भी शामिल हैं। आरोपित जेल में हैं। मंगलवार को कार्रवाई की जद में आने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष का भाई भी है।
https://youtu.be/Qj0oGDKGH_A
थाना क्षेत्र के अंतर्गत आठ आरोपितों पर गैंगस्टर लगाने का कार्य पुलिस ने किया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक विकास राय ने बताया थाना क्षेत्र के बैसुन्धरा गांव निवासी दीपू यादव, जालौन जनपद के थाना कुठौंद के महमूदपुर गांव निवासी हरकिशन, फफूंद थाना क्षेत्र के लहोरई गांव निवासी आकाश यादव, दूल्हे राय का पुर्वा गांव निवासी रणजीत, बेला थाना के मढोकमीत गांव निवासी पिटू दोहरे, बिधूना कोतवाली के सूरजपुर गांव निवासी विष्णुप्रताप
व कृष्ण प्रताप पुत्र किशनु चौहान, अछल्दा थाना के छुटका मड़ा गांव निवासी रवि यादव के खिलाफ यह कार्रवाई की गई हैं। इसमें मुख्य आरोपी दीपू यादव है। यह एक गैंग बनाकर लूटपाट व मारपीट की घटना को अंजाम देते हैं। पूर्व में गैल में संबद्ध एक कंपनी के कुछ अधिकारी व कर्मियों के बंधक बनाने वालों में नामजद आरोपितों में दीपू के अलावा पिटू, किशनु, विष्णु समेत पांच नाम हैं। इसमें तीन आरोपितों ने कोर्ट में सरेंडर किया था












