गणेश उत्सव 2024 देखे झलकियां कृपा शंकर सिंह आवास
संकल्प सवेरा, मुम्बई। महाराष्ट्र का सबसे बड़ा त्यौहार यानी गणेश उत्सव प्रारंभ हो चुका है। मुंबई में गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए लोग अनेकों जगह से आते हैं। पर मुंबई का सबसे खास और मशहूर पंडाल लालबाग में स्थापित होता है। इसी क्रम में
महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री कृपा शंकर सिंह के
मुंबई बांद्रा वेस्ट स्थित निवास पर स्थापित श्री गणपति बप्पा जी के दर्शन करने लोकप्रिय फिल्म अभिनेता एवं सांसद रवि किशन शुक्ला ,राज्यसभा सांसद सीमा दृवेदी,और फिल्म अभिनेता शेखर सुमन ,विधायक सुशील सिंह,विधायक रमेश सिंह,भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह,उद्योग पति ज्ञान प्रकाश सिंह,समेत सैकडों भक्त ने दर्शन करके आशिर्वाद लिया।
कृपाशंकर सिंह कहते है कि ऐसी मान्यता है कि भगवान गणेश के इस स्वरूप की पूजा-पाठ करने से भक्तों की सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं।।
आईए जानते हैं मुंबई के कुछ फेमस
मुंबई के वडाला में किंग्स सर्किल के पास स्थित जीएसबी सेवा मंडल के महागणपति भी करोड़ों रुपए के आभूषण और करोड़ों रुपए के बीमा (इन्श्योरेंस) के अलावा विशेष पूजा विधान, पंडाल, व्यवस्था और परंपरा के कारण सुर्खियों में रहते हैं. हर साल बप्पा को खास तरह से सजाया जाता है. इस बार बप्पा की मूर्ति को 69 किलो सोने के आभूषणों और करीब 336 किलो चांदी के गहनों से सजाया गया है।
अंधेरीचा राजा को पश्चिमी उपनगरों के पूजनीय गणपति और विशेष रूप से कष्ट निवारण गणपति के रूप में प्रतिष्ठा प्राप्त है। इस साल अंधेरी के राजा राजस्थान के जैसलमेर स्थित पटवा हवेली में विराजमान होंगे. इस वर्ष इस पंडाल का 12 करोड़ रुपए का बीमा कराया गया है।



































