हर जगह में गणेश महोत्सव की धूम
संकल्प सवेरा, जौनपुर। शहर में गणपति महोत्सवों की धूम जोरों पर है। विभिन्न जगह पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, प्रतिमाओं का शृंगार कर विभिन्न व्यंजनों का भाेग गणेश जी काे अर्पित किए जा रहे हैं। शिवापर में विराजे गणपति का शुक्रवार को शाम को आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक गौरव सिंह मोंटी ने बताया कि शनिवार की शाम 7.30 बजे आरती के समय 11 किलो लड्डुओं का भोग अर्पण किया जाएगा तथा विशेष अन्नकूट का प्रसाद भी अर्पण किया जाएगा। रात को गृह की महिलाओं द्वारा मंगल गीत भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
गणपति महोत्सव में प्रतिदिन महाआरती के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शृंगार किए जा रहे हैं। गणपति महोत्सव में जल झूलनी एकादशी के मौके पर गणेश जी को व्यंजनों का भोग लगाया गया।