• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

गांधी केवल एक व्यक्ति ही नहीं बल्कि एक चिंतन है: प्रो. निर्मला एस. मौर्य

गरीबों को एक, दो, पांच, दस रुपए के प्रतीकात्मक मूल्य पर बांटे गए कम्बल, कपड़े, पुस्तकें, कापियां, खिलौने, सब्जियां, चावल, दाल, आंटा एवं दैनिक उपभोग के समान

Sankalp Savera by Sankalp Savera
January 30, 2021
in Jaunpur, Purvanchal News
0
गांधी केवल एक व्यक्ति ही नहीं बल्कि एक चिंतन है: प्रो. निर्मला एस. मौर्य
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

गांधी केवल एक व्यक्ति ही नहीं बल्कि एक चिंतन है: प्रो. निर्मला एस. मौर्य

फरीदुलहक मेमोरियल डिग्री कॉलेज, सबरहद, शाहगंज में हुआ बापू बाजार का आयोजन

गरीबों को एक, दो, पांच, दस रुपए के प्रतीकात्मक मूल्य पर बांटे गए कम्बल, कपड़े, पुस्तकें, कापियां, खिलौने, सब्जियां, चावल, दाल, आंटा एवं दैनिक उपभोग के समान

शाहगंज, जौनपुर, शनिवार 30, जनवरी 2021 को गांधीजी की पुण्यतिथि पर फरीदुलहक मेमोरियल डिग्री कॉलेज सबरहद, शाहगंज, जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा बापू बाजार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस.मौर्य ने अपने संबोधन कहा गांधी केवल एक व्यक्ति या एक व्यक्तित्व ही नहीं बल्कि एक चिंतन है। उनके बताए गए एकादश व्रत के माध्यम से एक सशक्त समाज एवं राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। हम उनके बताए आदर्शो पर यदि चल सके तो यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश कुमार वर्मा उप जिलाधिकारी शाहगंज ने किया। अपने संबोधन में राजेश कुमार वर्मा ने गरीबों के लिए आयोजित बापू बाजार की भूरि- भूरि प्रशंसा की और कहा ऐसे कार्यों से हमें गरीबों की सेवा करने के अवसर मिलता हैं, मैं इस बापू बाज़ार में आकर अपने को धन्य महसूस कर रहा हूं। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार शाहगंज अभिषेक राय ने कहा कि यदि हम किसी गरीब के आंसू को पोंछ सकें या उसकी कुछ सहायता कर सकें तो यह मानवता की सबसे बड़ी होगी। विशिष्ट अतिथि डॉ विजय कुमार सिंह, अध्यक्ष शिक्षक संघ पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने बापू बाजार की जमकर तारीफ की और कहा कि ऐसे आयोजन प्रत्येक महाविद्यालय को गोद लिए गए सभी गांवों में करना चाहिए जिससे गरीबों की सहायता हो सके। विशिष्ट अतिथि डॉ राहुल सिंह, महामंत्री, पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने बापू बाजार के विचार को जन- जन तक ले जाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. राकेश कुमार यादव, कार्यक्रम समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व आज ही के दिन महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर जासोपुर चकिया गांव से पूर्व कुलपति प्रो.सुंदरलाल ने बापू बाजार की शुरुआत की थी, अभी तक वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने कुल 60 बापू बाजार लगाए हैं और इस महाविद्यालय ने चौथा बापू बाजार लगाया है। डॉ यादव ने महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज सेवा के लिए किए गए कार्यो की जमकर तारीफ की।अपने स्वागत भाषण में प्राचार्य डॉ तबरेज आलम ने सभी आगंतुकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विशेष कार्याधिकारी कुलपति डॉ. के.एस. तोमर, प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अब्दुल्लाह एडवोकेट, अखलाक अहमद, डॉ इमरान अहमद, एजाज अहमद, अबूसलमान, कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनामिका मिश्रा, डॉ राकेश सिंह, डॉ. सूर्य प्रकाश यादव, डॉ निजामुद्दीन, डॉ अमित कुमार गुप्ता, नोडल अधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह डॉ अवधेश कुमार मौर्या, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी और भारी संख्या में क्षेत्र की जनता उपस्थित एवं खरीददार उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य सबरहद इंटर कॉलेज मो. शाहिद नईम ने किया।

डॉ राकेश कुमार यादव
कार्यक्रम समन्वयक
राष्ट्रीय सेवा योजना
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर

Previous Post

राम मंदिर निर्माण के धन संग्रह हेतु जन जागरण शोभा यात्रा

Next Post

मदरसे में पिलाया गया पोलियो ड्रॉप

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
मदरसे में पिलाया गया पोलियो ड्रॉप

मदरसे में पिलाया गया पोलियो ड्रॉप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

February 25, 2026
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

February 25, 2026
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

February 25, 2026
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.