जौनपुर।बहुजन समाज को हर पार्टी ने छला हैएआज हमारे बीच धनंजय सिंह जैसा जनसेवक है जो हर सम्भव सर्वजन के हितों के लिए तैयार रहते है।उक्त बातें एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु ने शनिवार को करंजाकला की हरिजन बस्ती में जनसम्पर्क के दौरान कहीं।

उन्होंने कहा कि बिना किसी पद पर रहते हुए धनंजय सिंह ने लॉक डाउन जैसी त्रासदी में भी लोगों की दिल खोलकर सहायता की है।आज मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि बहुजन समाज का पूर्ण समर्थन धनंजय सिंह के साथ है।

जनसम्पर्क के दौरान हरिजन बस्ती के लोगो के अतिरिक्त निर्दल प्रत्याशी धनन्जय सिंह के कार्यकता व समर्थक भी उपस्थित रहे।













