• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक इंदिरा गांधी सरकार की मनमानियों का दौर था: अन्नपूर्णा देवी

From June 25, 1975 to March 21, 1977, there was a period of arbitrariness of the Indira Gandhi government: Annapurna Dev

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 25, 2023
in Jaunpur
0
25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक इंदिरा गांधी सरकार की मनमानियों का दौर था: अन्नपूर्णा देवी
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

भाजपा ने मनाया काला दिवस, याद किया भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के सबसे दुःखद आपातकाल का काला दिन

25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक इंदिरा गांधी सरकार की मनमानियों का दौर था: अन्नपूर्णा देवी

लोकतन्त्र सेनानियों को भाजपा कार्यालय पर अंगवस्त्र से स्वागत किया गया

https://sankalpsavera.com/wp-content/uploads/2023/06/VID-20230625-WA0024.mp4

जौनपुर ,संकल्प सवेरा: भारतीय जनता पार्टी जौनपुर का सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में आपातकाल पर काला दिवस मनाया गया।  जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी रही।  सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं जिलाध्यक्ष के साथ मंचासीन लोगो ने डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ की गई। उसके उपरान्त सामूहिक रूप से वंदे मातरम की गीत हुई। तसपश्चात जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि इतिहास में 25 जून का दिन भारत के लिहाज से महत्वपूर्ण है। देश में 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक की 21 महीने की अवधि के लिए आपातकाल लागू था। तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार की सिफारिश पर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत देश में आपातकाल की घोषणा की थी। आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के लिए किसी काले पन्‍ने से कम नहीं है। इस दिन को यादकर हर भारतीय का सिर शर्म से झुक जाता है। यह समय तत्‍कालीन इंदिरा गांधी सरकार की मनमानियों का दौर था। उस वक्‍त सरकार के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबा दिया गया था।

उन्होंने आगे कहा कि करीब साढ़े चार दशक पहले आज के ही दिन देश के लोगों ने रेडियो पर एक ऐलान सुना और पूरे मुल्क में खबर फैल गई कि भारत में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। सालों बाद भले ही देश के लोकतंत्र की गरिमामयी तस्वीर दुनिया को दिखाई देती है। लेकिन, आज भी अतीत में 25 जून का दिन लोकतंत्र के काले अध्याय के रूप में ही दर्ज है। देश में 21 महीने तक इमरजेंसी लागू रही।

इंदिरा गांधी का न्यायपालिका से टकराव ही इमरजेंसी की पृष्ठभूमि बना था: सुरेन्द्र प्रताप सिंह

https://sankalpsavera.com/wp-content/uploads/2023/06/VID-20230625-WA0023.mp4

सबसे कम उम्र के आपातकाल के बंदी एवं पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का कुछ कारणों से न्यायपालिका से टकराव शुरू हो गया था। यही टकराव इमरजेंसी की पृष्ठभूमि बना था। 1971 के चुनाव में इंदिरा गांधी की जीत पर सवाल उठाते हुये प्रतिद्वंद्वी राजनारायण ने 1971 में अदालत का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि इंदिरा गांधी ने चुनाव जीतने के लिए गलत तरीकों का इस्तेमाल किया है। मामले की सुनवाई हुई और इंदिरा गांधी के चुनाव को निरस्त कर दिया गया। इस फैसले से आक्रोशित होकर ही इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाने का फैसला किया। इंदिरा गांधी इतना क्रोधित हो गई थीं कि अगले दिन ही उन्होंने बिना कैबिनेट की औपचारिक बैठक के आपातकाल लगाने की अनुशंसा राष्ट्रपति से कर डाली। इस पर राष्ट्रपति ने 25 जून और 26 जून की मध्य रात्रि में ही अपने हस्ताक्षर कर डाले। इस तरह देश में पहला आपातकाल लागू हो गया।

जेल में डाले गए जेपी, अटल और आडवाणी : पुष्पराज सिंह

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि आपातकाल के ऐलान के साथ ही नागरिकों के मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए थे। अभिव्यक्ति का अधिकार ही नहीं, लोगों के पास जीवन का अधिकार भी नहीं रह गया था। 25 जून की रात से ही देश में विपक्ष के नेताओं की गिरफ्तारियों का दौर शुरू हो गया था। जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, जॉर्ज फर्नाडीस सरीखे बड़े नेताओं को जेल में ठूंस दिया गया था। जेलों में जगह तक नहीं बची थी। आपातकाल के बाद प्रशासन और पुलिस के भारी उत्पीड़न की कहानियां सामने आई थी प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गई थी। हर अखबार में सेंसर अधिकारी बैठा दिया गया। उसकी अनुमति के बाद ही कोई समाचार छप सकता था सरकार विरोधी समाचार छापने पर गिरफ्तारी हो सकती थी। यह सब तब थम सका, जब 23 जनवरी, 1977 को मार्च महीने में चुनाव की घोषणा हो गई।

कार्यक्रम का संचालन सुशील मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में लोकत्रंत सेनानियों को सम्मानित करने वाले राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक गण रमेश सिंह बृजेश सिंह प्रिन्सु ने किया।

निम्न लोकतंत्र सेनानी सुरेंद्र प्रताप सिंह, लक्ष्मी शंकर, राजदेव यादव, हरिशंकर यादव, रामसागर तिवारी, मुरलीराम, राजाराम, मिश्रदयाल, लक्ष्मी नारायण, राजबहादुर यादव, रमेश चंद्र मौर्या, माता प्रसाद, पूल्लू राम यादव, आद्याप्रसाद मिश्रा, रमेश चंद्र उपाध्याय, ब्रह्मानंद ओझा, राम जियावन पाल, राम प्रसाद पाल, जनार्दन तिवारी, बलराम चौरसिया, जयप्रकाश तिवारी, इंद्रपाल सिंह, छोटे लाल यादव, गजराज मौर्या, मिठाई लाल, छोटे लाल शुक्ला, राधेश्याम प्रजापति, रामस्वारथ मौर्या, राम अनुज यादव, राजेंद्र प्रसाद, लल्लन यादव, रतिराम यादव, रामजतन, दयाराम, कैलाश नाथ सिंह, रामचेत चौधरी, श्रीमती मनराजी, हीरालाल यादव, दुखरन यादव, उदय भान सिंह,  देवी प्रसाद मिश्र, रामामूरत तिवारी, श्रीमती लालती, त्रिभुवन नाथ मौर्या, शेष नारायण, उमाशंकर यादव, लालता प्रसाद यादव, वंशराज सिंह, श्रीमती विद्यावती सिंह, ज्ञानदेव तिवारी, जयंती प्रसाद मौर्या, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, विमल देव तिवारी, भगवती प्रसाद यादव, राम प्रसाद यादव, मदन मोहन यादव, सभाजीत यादव, राम शबद यादव, रामसिंगार यादव को सम्मानित किया गया।

Previous Post

_ग्रीष्मावकाश 02 जुलाई तक बढ़ाया गया

Next Post

गरीब कल्याण, सेवा और सुशासन नरेंद्र मोदी सरकार की पहचान: डा राकेश त्रिवेदी

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
गरीब कल्याण, सेवा और सुशासन नरेंद्र मोदी सरकार की पहचान: डा राकेश त्रिवेदी

गरीब कल्याण, सेवा और सुशासन नरेंद्र मोदी सरकार की पहचान: डा राकेश त्रिवेदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.