भाजपा महामंत्री जौनपुर के हाथों मुफ्त राशन भरा थैला कार्ड धारकों को दिया गया
संकल्प सवेरा,सुजानगंज जौनपुर ) प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत सुजानगंज क्षेत्र के सभी सरकारी राशन की दुकानों पर मुफ्त राशन भरा थैला वितरण किया गया है, सभी सरकारी दुकानों को दुकानदार द्वारा दुल्हन की तरह सजाया गया था,
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए कार्ड धारकों के बीच राशन वितरण किया गया, वही कुछ दुकानो पर जनप्रतिनिधियों द्वारा राशनकार्ड धारकों को मुफ्त राशन का थैला वितरित किया गया,
राशन का थैला पाते ही कार्ड धारकों के चेहरे खिल उठे, प्राप्त जानकारी के अनुसार जय मां अंबे महिला स्वयं सहायता समूह फरीदाबाद की दुकान पर निःशुल्क राशन वितरण किया गया,
जिसमें केंद्र सरकार प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर मुख्य अतिथि के रूप में सुशील मिश्रा जिला महामंत्री जौनपुर, दिलीप शर्मा मंडल अध्यक्ष सुजानगंज आलोक सिंह जिला पंचायत सदस्य, विद्याशंकर तिवारी, विजयलक्ष्मी मौर्य, इंस्पेक्टर अमिता दुबे, रोहित मौर्य, प्रकाश डाला गया कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार तिवारी (बी,ओ) ने किया,
कार्यक्रम के दौरान युवा कल्याण विभाग द्वारा मुख्य अतिथि सुशील मिश्रा के हाथो पंचायत भवन फरीदाबाद पर क्षेत्र के खिलाड़ी यूवको को खेल सामग्री वितरित की गई |
इस अवसर प्रेम शंकर तिवारी, पृथ्वीपाल तिवारी, कल्लू पहलवान, बंटू ,छोटू ,आदि मौजूद रहे|












