संकल्प सवेरा JAUNPUR विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर फार्मेसी एंड फार्मासिस्ट सोसाइटी शाखा जौनपुर द्वारा निशुल्क दवा वितरण व दवा जागरूकता अभियान कार्यक्रम शहर के निकटतम निशुल्क वृद्धा आश्रम प्रेमराजपुर पानदरीबा में किया गया
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय व पूर्व जिलासचिव समाजवादी पार्टी राजीव यादव उपस्थित रहे,जिनके द्वारा वहां पर उपस्थित सभी बुजुर्गों को उचित सलाह व संगठन के कार्यों की सराहना की और उनके द्वारा कुछ सहयोग राशि आश्रम में दिया गया।
फार्मेसी एवं फार्मासिस्ट सोसायटी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ श्याम सुंदर यादव व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मकसूद अली तथा प्रदेश महासचिव डॉ पीयूष यादव व जिलाध्यक्ष डॉक्टर कृष्णा यादव,देवेंद्र यादव,नीरज वर्मा संदीप अग्रहरी,अनूप मौर्य,रोहित यादव,राकेश यादव,अवनीश चौरसिया और कार्यक्रम का संचालन जवाहर लाल यादव द्वारा किया गया
निशुल्क वृद्धा आश्रम के सहयोग करता व व्यवस्थापक के रूप में रवि चौबे व अटल बिहारी राय का का सहयोग काफी ज्यादा रहा।कार्यक्रम में एक अन्य संगठन गरीब नवाज जन सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी द्वारा मार्क्स और सैनिटाइजर का वितरण किया गया ,ट्रस्ट के महासचिव सरवर अली द्वारा कोविड-19 से बचने के लिए उचित सलाह दिया गया!!












