बन्दियों को विधिक जानकारी एवं सहायता प्रदान कराने हेतु कारागार का निरीक्षण तथा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
संकल्प सवेरा, जौनपुर। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं एम0 पी0 सिंह, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर के संरक्षण एवं अनुमति से श्रीमती शिवानी रावत सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर द्वारा 28 सितम्बर 2021 को जिला कारागार, जौनपुर का निरीक्षण एवं बन्दियों को विधिक जानकारी एवं सहायता प्रदान कराने हेतु विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर को सम्बोधित करते हुए शिवानी रावत सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर द्वारा बन्दियों के अधिकार की जानकारी प्रदान करायी गयी तथा उन्हें कोविड के प्रकोप से सुरक्षित रहने तथा साफ-सफाई आदि पर विशेष ध्यान दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की याजना के बारे में बताते हुए कहा गया कि आर्थिकरूप से कमजोर ऐसे बन्दी जिनके वादों में पैैरवी हेतु अधिवक्ता नहीं हैं वे बन्दी अपना प्रार्थना पत्र अधीक्षक जिला कारागार के माध्यम से प्रेषित किये जाने पर उनके वादों में पैरवी हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से निःशुल्क अधिवक्ता प्रदान जायेगा।
सचिव द्वारा जिला कारागार का भ्रमण कर साफ-सफाई का जायजा लिया गया। जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि कारागार में कुल 1159 बन्दी है जिसमें से 1045 पुरूष तथा 61 महिला तथा 53 अल्प वयस्क बन्दी हैं तथा कारागार में निरूद्ध महिला बन्दियों के साथ कुल 15 बच्चे है।
निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में स्थापित लीगल एड क्लिनिक हेतु नामित जेल विजिटर अधिवक्तागण को निर्देशित किया गया कि वे अपने कार्य दिवस पर नियमितरूप से क्रियाशील रहंे एवं राज्य सरकार की नीति के अनुरूप समयपूर्व रिहाई हेतु योग्य सिद्धदोष बन्दियों के मामलों को चिन्हित कर तैयार आख्या नियमित अन्तराल पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,
जौनपुर के समक्ष कारागार अधीक्षक के माध्यम से प्रस्तुत कराना सुनिश्चित किया करें।
अधीक्षक जिला कारागार जौनपुर को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिये जाने तथा कोविड-19 से सम्बन्धित केन्द्र सरकार, राज्य सरकार एवं माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा जारी की गयी गाइड लाइन का अनुपालन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान एस0के0 पान्डेय जेल अधीक्षक, जेलर कुलदीप सिंह भदौरिया, डा0 रविराज चिकित्साधिकारी, कमलेन्द्र प्रताप सिंह डिप्टी जेलर, सतीश कुमार गुप्ता फार्मासिस्ट तथा जेल पीएलवी तथा पुरूष व महिला बन्दी उपस्थित रहे।












