एक यूनिट रक्त से चार व्यक्ति के जीवन को बचाया जा सकता है:डॉ० स्मिता श्रीवास्तव
संकल्प सवेरा, जौनपुर। जनपद की सांस्कृतिक क्षेत्र की अग्रणी संस्था संस्कार भारती जौनपुर द्वारा ईशा हॉस्पिटल ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें संस्कार भारती के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा रक्तदान किया गया।
रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए ईशा हास्पिटल ब्लड बैंक की मेडिकल ऑफिसर डॉ० स्मिता श्रीवास्तव ने कहा की “रक्तदान महादान है।’ एक यूनिट रक्त से चार व्यक्ति के जीवन को बचाया जा सकता है। समाज में जो भ्रांति है कि इससे व्यक्ति कमजोर हो जाता है वह निरर्थक है, उसको दूर करना चाहिए।
अधिक से अधिक लोगों को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए । कुल 14व्यक्तियों द्वारा रक्तदान किया गया।रक्तदान करने वाले में प्रमुख रूप से श्री राजकमल, श्री बालकृष्ण, साहू श्री आकाश सेठ, श्री ऋतिक यादव, श्री अवनीश कुमार सिंह, श्री इंद्र कुमार, श्री नीरज कुमार श्री सत्तार,श्री जीतू यादव, श्रीआकाश यादव, सुमित गुप्ता,प्रिया, अली अहमद, श्री संतोष पटेल रहे।

इस अवसर पर संस्कार भारती काशी प्रांत महामंत्री श्री सुजीत कुमार, जौनपुर इकाई अध्यक्ष डॉक्टर ज्योति दास ,उपाध्यक्ष श्री ऋषि श्रीवास्तव ,सहकोषाध्यक्ष श्री मनीष अस्थाना, महामंत्री श्री अमित गुप्ता अंशु ,श्री संजय गुप्त आदि उपस्थित रहे।
इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर मे ब्लड बैंक सुपरवाईजर पूर्णिमा यादव, संतोष कनौजिया, रजनीश मौर्या, आशिष प्रजापति का विशेष सहयोग रहा। शिविर के अन्त मे श्री निर्मल कुमार श्रीवास्तव प्रबंधक ईशा हॉस्पिटल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।














