जौनपुर।शनिवार को डॉ. पांचू राम विश्वकर्मा आई0टी0आई0 परिसर में चार कंपनियों कृष्णा मारुति इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एस0के0 ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड,एफसीसी क्लच प्राइवेट लिमिटेड,एस0के0एच0 इंडिया प्राइवेट लिमिटेड .ने कैम्पस चयन के लिए साक्षात्कार लिया।
इन चार कम्पनियों के लिए कुल 140 विद्यार्थियों का सिलेक्शन हुआ। विद्यालय प्रबंध समिति के त्रिभुवन विश्वकर्मा, पवन विश्वकर्मा, अंजनी विश्वकर्मा ने सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए भविष्य में अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर विद्यार्थियों ने विद्यालय के अध्यापकों, विभूति नारायण शर्मा, अभिषेक ,अनिमेष ,शुभम, अंश विश्वकर्मा, सतीश विश्वकर्मा एवम ओमकार यादव का दिल से शुक्रिया अदा किया।












