इंडियन रिफॉर्म्स आर्गनाइजेशन के संस्थापक गगन यादव पहुचे अगरौरा गाँव
परिवार को ढांढस बंधाया,हर संभव मदत का आश्वासन दिया

बक्शा,संकल्प सवेरा(जौनपुर) सुल्तानपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए मंगेश यादव के घर गाँव का माहौल पूरी तरह गमगीन बना हुआ है ।वही गांव अगरौरा थाना बक्शा जौनपुर स्थित आवास पर बुधवार को इंडियन रिफॉर्म्स आर्गनाइजेशन के संस्थापक गगन यादव समर्थकों संग पहुँच उन्होंने मंगेश के परिजनों से मिल सांत्वना व हर सम्भव मदत का आश्वासन देते हुए घटना की निष्पक्ष जांच की मांग
की उन्होंने ने पुलिस पर शासन के इशारे पर एनकाउंर करने का आरोप लगा मंगेश की मां एवं पिता को सांत्वना दिए । इस दौरान भूपेंद्र सिंह, जगदीश यादव, ललित राम,करन बिंद कमलेश यादव, रामपति यादव शेर बहादुर चौहान आदि मौजूद रहे।












