संकल्प सवेरा जिला पंचायत के अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु कुल 05 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। समाजवादी पार्टी से निशी यादव, अपना दल (एस) से रीता पटेल एवं सुनीता वर्मा, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में श्रीकला रेड्डी एवं नीलम सिंह द्वारा अपना पर्चा भरा गया है। नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत किसी का भी पर्चा खारिज नही किया गया।












