रिर्पोट देवेन्द्र
जौनपुर ।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी मे छात्र-छात्राओं ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस समारोह पर मनाया और छात्र छात्राओं ने कैंडल मार्च निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समारोह आयोजन फार्मेसी संस्थान परिसर में किया गया । जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
छात्र छात्राओं ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर उनकी प्रतिमा के सामने कैंडल मार्च जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया और जन्म दिवस मनाया ।इसके साथ ही क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें 350 छात्र-छात्राए विभिन्न संकाय के सम्मिलित हुए। जिसमें प्रथम द्वितीय पुरस्कार में विजेता क्रमशः विवेक यादव बीटेक ,सोनी मोर्या, विशाल रहे। निबंध प्रतियोगिता में कुल 292 छात्र भाग लिया जिसमें सोनाली, शुभम मिश्रा, गरिमा यादव पहले दूसरे तीसरे स्थान पर कामयाब रहे। काव्य पाठ प्रतियोगिता में 50 छात्र सम्मिलित हुए। जिसमें नेहा गुप्ता प्रथम, प्रवीण प्रजापति द्वितीय, पारस प्रसाद तृतीय स्थान पर सफलता हासिल की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छात्रों कै अटल जी के जीवन से सीख लेना चाहिए। वह एक कुशल प्रशासक राष्ट्रभक्त भारत रत्न रहे हैं।
जिन्होंने हमारे देश को अपने कार्यकाल में असीम ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया ।नवीन भारत बहुत बड़ा योगदान दिया है। डीन छात्र कल्याण प्रोफेसर अजय द्विवेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में छात्रों को अटल बिहारी वाजपेई के पद चिन्हों को पर चलने का आह्वान किया और उन्होंने कहा कि अटल की सोच देश के लिए थी उन्होंने देश के लिए पूरा जीवन दिया। कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव डॉ विनय कुमार वर्मा व धन्यवाद ज्ञापन डॉ विवेक कुमार पांडे ने किया। इस अवसर पर प्रोफ़ेसर बीबी तिवारी, डॉ सौरभ पाल, डॉ राजीव कुमार, डा आलोक दास,डा झांसी मिश्रा,डा विजय बहादुर मौर्य ,डा धर्मेंद्र सिंह, डॉ प्रवीण सिंह, चंद्र प्रकाश मौर्य ,चंद्र प्रकाश सिंह शांति मिश्रा मौजूद रहे।












