शाहगंज/जौनपुर नगर में मंगलवार को पूर्व सांसद कृष्ण प्रताप सिंह ने जरूरतमंदों में अनाज के पैकेट वितरित किया। वही कोतवाली परिसर पहुंच कोरोना योद्धा पुलिसकर्मियों और मीडिया कर्मियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। साथ ही कोरोना योद्धाओं में मास्क और सैनेटाइजर वितरित किया। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद के पी सिंह नगर के पूर्वी कौड़िया स्थित एडवोकेट महेंद्र वर्मा के कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर लाकडाउन के दौरान नगर के हालात का जायजा लिया। इसके उपरांत उन्होंने जरूरतमंदों को अनाज के पैकेट वितरित किया। कोतवाली परिसर पहुंचकर पुलिसकर्मियों और मीडिया कर्मियों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें सम्मानित किया और मास्क व सैनिटाइजर देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह एसआई चंदन राय एस आई जितेन्द्र बहादुर सिंह एस आई लव कुमार शुक्ला मुंशी दिनेश सिंह कांस्टेबल सूरज सोनकर अतीक अहमद अश्विनी शर्मा विकेश चौहान अभिषेक यादव समेत
विजय लक्ष्मी, भुवनेश्वर मोदनवाल, एडवोकेट महेंद्र वर्मा, सर्वेश चौरसिया, अक्षत अग्रहरि, अर्पित जायसवाल, धीरज पाटिल आदि मौजूद रहे।