कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष शिवगोविंद साहू के साथ बीजेपी जिला कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा भी रहे मौजूद।
मुंगराबादशाहपुर ( जौनपुर) । जौनपुर के पूर्व सांसद के 0 पी 0 सिंह ने नगर के नई बाज़ार में स्थित बीजेपी के जिला कोषाध्यक्ष व मनोनीत सभासद संतोष कुमार मिश्रा के आवास पर क्षेत्र के डेढ़ सौ गरीबो को राशन का वितरण किया । इस दौरान पूर्व सांसद के 0 पी 0 सिंह ने कहा कि लाक डाउन होने के कारण गरीब परिवारों में भोजन सामग्री की कमी को ध्यान में रखते हुए यह पुनीत कार्य नगर के चेयरमैन शिव गोविंद साहू और संतोष मिश्र द्वारा किया जाना सराहनीय कार्य है। वैसे मेरे भाजपा सरकार द्वारा गरीबों के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका लाभ गरीबों को मिल भी रहा है। इस दौरान उन्हें मुफ्त राशन सामग्री, गैस सिलेंडर, महिलाओं को जनधन खाते में पांच सौ रुपए, किसानों को किसान सम्मान निधि का वितरण किया जा रहा है। इस राशन सामग्री के वितरण से गरीबों को भोजन सामग्री के पूर्ति में मदद मिलेगी। यह पुनीत कार्य भाजपा द्वारा अनेक क्षेत्रों में लगातार चलाया भी जा रहा है जिससे कोई भी गरीब भूखा न रहने पाए। इस दौरान मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन शिव गोविन्द साहू ने कहा कि गरीबों को भोजन सामग्री का वितरण करना हम लोगो की नैतिक जिम्मेदारी है। इससे गरीबों को काफी मदद मिलेगी। इसके पूर्व श्री मिश्र द्वारा बीते दिनों भी गरीबों को कई दिनों तक भोजन कराने का सराहनीय कार्य किया जा चुका है। कार्यक्रम के आयोजक नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू व बीजेपी जिला कोषाध्यक्ष एवं मनोनीत सभासद संतोष कुमार मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान मनोनीत सभासद संतोष मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र के गरीबों को भोजन सामग्री का वितरण आज जो किया गया है, इससे हमें आत्मिक शांति मिलती है। गरीबों को भोजन सामग्री का वितरण हो या भोजन वितरण इसे मै लाक डाउन शुरू होने के साथ ही समय समय पर करता रहता हूं। जब तक लाक डाउन चलेगा समय समय पर मै गरीबों की सेवा करता रहूंगा। मेरी जानकारी में कोई भी गरीब परिवार भूखा नहीं सोने पाएगा। गरीबों को भोजन सामग्री के वितरण से बढ़कर हमारे लिए कोई और पुनीत कार्य नहीं है। गरीबों की सेवा करना मै अपना नैतिक कर्तव्य समझता हूं। इसी के साथ ही अन्य ज़रूरतमंदो को भी मेरे द्वारा समय समय पर राशन सामग्री के पैकेट की मदद भी पहुँचायी जाती है । इस दौरान करीब डेढ़ सौ गरीबों को नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू व बीजेपी के जिला कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से भोजन सामग्री वितरित की गई । इस मौके पर विनोद तिवारी, अंकित सिंह, पंकज सिंह, लक्ष्मी मोदनवाल, राज कुमार पटेल, अंकुश तिवारी, शाश्वत मिश्रा, जगाली हलवाई, आदि ने वितरण कार्य में सहयोग दिया।











