जौनपुर। SANKALP SAVERA राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवंम पूर्व सांसद व मुम्बई के प्रसिद्ध उद्योगपति कुँवर हरिवंश सिंह ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के सम्बन्ध मे कुशलक्षेम पूछकर जनपद के विकास को लेकर वार्ता की। श्री सिंह ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज व बहुप्रतीक्षित बाईपास को लेकर चर्चा की तथा जनपद में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से उन्हें रूबरू कराया। वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वस्त किया कि बहुत जल्द मेडिकल कॉलेज में प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर नियमित कक्षाओं का शुभारंभ किया जाएगा तथा बाईपास के लिए अतिशीघ्र पूर्ण धन आवंटित करने के पश्चात निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
अपराधियों को किसी कीमत पर बक्सा नही जाएगा। तभी रामराज्य की परिकल्पना साकार हो सकेगी। पूर्व सांसद श्री सिंह ने मुख्यमंत्री योगी को व्यस्ततम दिनचर्या होने के बावजूद भी बातचीत के लिए बहुमूल्य समय देने पर आभार ज्ञापित किया।












