पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने किया विधि-विधान से रुद्राभिषेक
संकल्प सवेरा। बरसठी क्षेत्र के दियावा महादेव मंदिर में केराकत विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक दिनेश चौधरी ने अपने पूरे परिवार एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पावन पवित्र सावन के माह में पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ किया रुद्राभिषेक,भाजपा
के सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं बरसठी क्षेत्र सहित पूरे लोकसभा क्षेत्र मछलीशहर से सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रामविलास पाल,जिला मंत्री कमलेश सिंह,जिला उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला,
मण्डल अध्यक्ष राजेश सिंह,अम्बरीश सिंह,रविशंकर दूबे,नाजा दूबे,रमेश दूबे,राकेश सिंह,भाजयुमो जिलाध्यक्ष अखिल सिंह,गोलू मिश्र,अवधेश शुक्ल,जुली ठाकुर,वीना सिंह सहित अनेकानेक लोग उपस्थित रहे।













