रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिले पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

जौनपुर, संकल्प सवेरा: भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से बुधवार को नयी दिल्ली में वरिष्ठ भाजपा नेता महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह और प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। मुंबई में महानगर पालिका के चुनाव में पार्टी को मिली बड़ी सफलता पर रक्षामंत्री ने कृपाशंकर सिंह की कड़ी मेहनत और उत्तर भारतीयों के भरपूर समर्थन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कृपाशंकर सिंह ने जौनपुर के विकास से संबंधित व कुछ महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर भी जरूरी चर्चा की।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय रक्षामंत्री ने विकास कार्यों में भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं व आधारभूत संरचना के विकास में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को जन सामान्य तक पहुंचाने की जरूरत है। आगाह किया कि जनता को गुमराह करने के विपक्ष के प्रयासों पर नजर रखना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।













