• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

पूर्व मंत्री भगवती सिंह के पुत्र का भी न‍िधन, भाई ऑक्‍सीजन स्‍पोर्ट पर

पिछले 15 दिनों में कोरोना से लखनऊ में होने वाली यह 199वीं मौत है। अब तक कुल मौतों का आंकड़ा 1410 पहुंच चुका है। वृहस्पतिवार को कुल 973 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।

Sankalp Savera by Sankalp Savera
April 16, 2021
in Uttar Pradesh
0
पूर्व मंत्री भगवती सिंह के पुत्र का भी न‍िधन, भाई ऑक्‍सीजन स्‍पोर्ट पर
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

लखनऊ,संकल्प सवेरा । कोरोना संक्रमण लगातार अपना भयावह रुख अख्तियार करता जा रहा है। बीते चौबीस घंटे में लोहिया संस्थान के दस व लोकबंधु अस्पताल के 20 डाक्टर स्टाफ समेत कुल 183 लोग लखनऊ में संंक्रमित हो गए हैं। वहीं वायरस ने 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। पूर्व मंत्री भगवती सिंह के पुत्र राकेश कुमार सिंह का भी निधन हो गया। राकेश 67 वर्ष के थे और कोरोना वायरस से पीड़ित थे। लखनऊ में अब तक कुल मौतों का आंकड़ा 1410 पहुंच चुका है। वृहस्पतिवार को कुल 973 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। अब तक कुल 90 हजार मरीज एक वर्ष के दौरान स्वस्थ हो चुके हैं। बावजूद अभी 35 हजार 865 सक्रिय मरीज हैं। सिविल अस्पताल में कई कोविड पॉजिटिव मरीज अभी तक दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट नहीं कराए गए। इनमें से दो तीन की मौत भी हो चुकी है। लगातार मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शासन ने अब केजीएमयू व बलरामपुर को पूरी क्षमता का कोविड अस्पताल बनाने का निर्णय लिया है।

पूर्व मंत्री भगवती सिंह के निधन के 12वें दिन उनके पुत्र राकेश कुमार सिंह का भी निधन हो गया। राकेश 67 वर्ष के थे और कोरोना वायरस से पीड़ित थे। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। रिवर बैंक कॉलोनी स्थित आवास पर उनका निधन हुआ है। उनके छोटे भाई हृदेश कुमार सिंह भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और ऑक्सीजन चल रहा है। कुछ दिन पहले भगवती सिंह का निधन हो गया था। उनका शव केजीएमयू को दान किया गया था, जहां जांच में कोविड निकला था।

विभिन्न अस्पतालों में डाक्टरों व स्टाफ के लगातार संक्रमित होने से मरीजों का इलाज भी प्रभावित हो रहा है। केजीएमयू में अब तक करीब 300, लोहिया संस्थान में 30, पीजीआइ में 100, लोकबंधु में 40, अवंतीबाई में 70, सिविल अस्पताल में 70 व बलरामपुर में 80 स्टाफ समेत पांच से छह सौ डाक्टर व स्टाफ संक्रमित हो चुके हैं। इससे स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह चरमराती जा रही है। बावजूद ओपीडी को बंद नहीं किया जा रहा। जबकि ओपीडी में भी संक्रमित व संदिग्ध घूम रहे हैं, जिनके जरिए अन्य में संक्रमण फैल रहा है।

केजीएमयू व बलरामपुर बनेंगे पूरी क्षमता के कोविड अस्पताल: प्रदेश के सबसे बड़े मेडिकल कालेज व सबसे बड़े जिला अस्पताल को अब पूरी तरह से कोविड अस्पताल बनाए जाने का शासन की ओर से एलान कर दिया गया है। रोजाना पांच से छह हजार संक्रमित आने से स्थिति बेकाबू हो चुकी है। बलरामपुर कुल 770 बेड क्षमता का अस्पताल है। फिलहाल यहां कोरोना मरीजों के लिए 300 बेड हैं। वहीं केजीएमयू कुल 4500 क्षमता का अस्पताल है। मौजूदा समय में यहां करीब 520 कोविड के बेड हैं। पूरी क्षमता के साथ शुरू होने पर दोनों अस्पतालों में कुल मिलाकर पांच हजार से अधिक कोविड बेड हो जाएंगे। इससे मरीजों की मुश्किलें काफी हद तक आसान हो जाएंगी। फिलहाल मरीज अस्पतालों में कई-कई दिनों से भर्ती नहीं हो पा रहे हैं। अस्पतालों में कोरोना जांच भी लगभग बंद पड़ी है

Previous Post

पूर्व सीबीआइ चीफ रंजीत सिन्हा का निधन, कल टेस्ट में पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव

Next Post

18 साल से ज्यादा उम्र वालों को लगे वैक्सीन, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
6 राज्यों के मंत्री NEET-JEE परीक्षा रुकवाने पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

18 साल से ज्यादा उम्र वालों को लगे वैक्सीन, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

March 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.