पूर्व प्रधान की बेटी ने नीट में पाई सफलता
रिपोर्ट देवेन्द्र यादव
संकल्प सवेरा जौनपुर ।करंजाकला विकासखंड के हम्जापुर के निवासी पूर्व प्रधान की बेटी नीट में सफलता पाई है। जिससे गाव व परिवार के लोग गदगद है।
बता दें कि हमजापुर गांव के निवासी पूर्व प्रधान जय हिंद यादव की बेटी आस्था यादव ने नीट की तैयारी करते हुए पहली बार परीक्षा में बैठी और सफलता प्राप्त कर ली। वह ऑल इंडिया रैंक में 9867 तथा कैटेगरी में 3731 रैंक पर सफलता पाई है।
आस्था इस सफलता के लिए अपने माता-पिता गुरुजनों को श्रेय देती है। आस्था यादव ने कहा कि नियमित पढ़ाई से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है ।
नीट की तैयारी करने वाले छात्रों से कहा कि शॉर्टकट छोड़ें और मेहनत लगन से नियमित कम से कम 5 घंटे सुबह-शाम मिलाकर पढ़ाई करें निश्चित ही वह सफल होंगे ।घर पर लोगो का बधाई के लिए तांता लगा रहा।
पूर्व प्रधान जय हिंद यादव ने कहा कि बेटियां भी बेटों से कम नहीं है और यह हमारे लिए गर्व की बात है।












