पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमीचन्द सिंह का निधन
सकल्प सवेरा नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमीचन्द सिंह 66 वर्ष का निधन सोमवार को वाराणसी में इलाज के दौरान हो गया। उनके निधन पर पूर्व सांसद धनजंय सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र कुमार यादव, ब्लॉक प्रमुख मनोज यादव, ह्रदय कुमार सिंह के अलावा सैकड़ो लोगों ने पहुँच शोक जताया।
विकास खण्ड के उटरुखुर्द गांव निवासी अमीचन्द सिंह बीते दो माह पूर्व स्वास्थ्य खराब होने पर मुम्बई टाटा अस्पताल पहुँचे। जांच में कैंशर होने की पुष्टि के बाद वाराणसी टाटा में इलाज चल रहा था। वर्ष 2000 से 2005 तक बक्शा ब्लॉक प्रमुख रहें अमीचन्द अपने पीछे दो पुत्र जितेन्द्र सिंह
जुगुनू व संजय सिंह सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए। शाम को शव घर पहुँचने पर सैकड़ो लोगों ने नम आंखों से श्रंद्धाजलि दी। शव का अंतिम संस्कार रामघाट पर किया गया।