चुनाव के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में हुआ फ़्लैग मार्च
शाहगंज,संकल्प सवेरा कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत चुनाव के मद्देनजर पुलिस उपाधीक्षक अंकित कुमार के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक गांवों में अर्धसैनिक सुरक्षा बल पीएसी व कोतवाली पुलिस के जवानों के साथ भ्रमण किया गया। इस दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता के पालन एवं निस्पक्ष, पारदर्शी, बगैर भय के मतदान की अपील की गई।
क्षेत्राधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश पर निस्पक्ष चुनाव हेतु पुलिस व प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अराजकता पर गम्भीर कार्यवाही की बात कही। वहीं कहा कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति किसी तरह की धमकी अथवा भय पैदा करता हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दे। कार्यवाही तय है। लिहाजा ऐसे लोगों को आगाह किया जाता है कि चुनाव में व्यवधान डालने की जुर्रत न करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सुधीर आर्या एसएस आई जयप्रकाश यादव एस आई अंगद तिवारी एस आई सदानंद सिंह एस आई विजय गौड़ एस आई प्रभुनाथ यादव बीबीगंज चौकी प्रभारी सुरेश सिंह समेत अधसैनिक बल पीएसी समेत पुलिस के जवान मौजूद रहे।












