विवादित जमीन से पेड़ काटने का विरोध करने पर दबंगों एक पक्ष पर लाठी डंडा किया हमला
मारपीट में महिलाओं समेत पांच लोग जख्मी,दो की हालत गंभीर
सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला का मामला
करंजाकला,संकल्प सवेरा। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला गांव में विवादित जमीन स्थगन आदेश के बाद भी पेड़ काटने का विरोध करने पर दबंगों ने एक पक्ष पर लाठी डंडा व धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया।महिलाओं समेत पांच लोग जख्मी हो गए। उपचार के लिए पीएससी करंजाकला के बाद दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
करंजाकला गांव निवासी जितेंद्र कुमार यादव की जमीन है। जिस पर पड़ोस के ही सिकंदर यादव, आसाराम यादव अपना हक जता रहे हैं। जितेंद्र कुमार यादव कहना है कि विवादित जमीन पर स्थगन आदेश है। इसके बावजूद पड़ोसी उक्त जमीन पर लगा पेड़ काट रहे थे।जिसका उन्होंने विरोध किया तो करीब डेढ़ दर्जन की संख्या में दबंगों ने लाठी डंडा लेकर टूट पड़े। और मारपीट कर जितेंद्र यादव, राम पलट यादव, पूनम, बबलू और वृद्ध महिला किशना यादव को मारपीट कर जख्मी कर दिया।
स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला ले गई। जहां चिकित्सकों ने 2 लोगों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। भुक्तभोगी पक्ष का आरोप है कि पुलिस सुलह- समझौता कराना चाहती थी। और कार्रवाई करने में आनाकानी कर रही थी। पीड़ित पक्ष द्वारा इनकार करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।












