जौनपुर संकल्प सवेरा श्री राज राजेश्वरी महिला महाविद्यालय हुसेपूर कबूलपुर जौनपुर में बी एड विभाग के छात्राध्यापिकाओं के लिये योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजित किया कालेज के प्रबंधक शिवाकांत शुक्ला जी ने मा सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए दीप प्रज्वलित कर योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें योग प्रशिक्षक राज यादव जिला महाविद्यालय प्रभारी युवा भारत पतंजलि जौनपुर ने छात्राध्यापकों को योगिंग जॉगिंग,सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोनासन, वज्रासन, मंडूकासन, शशकासन,भस्त्रिका प्राणायाम, कपाल भांति, वाह्य प्राणायाम एवम अनुलोम विलोम का प्राणायाम का क्रियात्मक अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ बृजेश कुमार पांडेय जी, शिवम उपाध्याय, अमित गुप्ता, जगदीप सिंह, दिनेश दुबे, सच्चिदानंद तिवारी, राजेश उपाध्याय, सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा है।












