पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का योग व यज्ञ के साथ हुआ समापन ![]()
संकल्प सवेरा,जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तैयारी के क्रम में पतंजलि योग समिति जौनपुर के तत्वाधान में योग स्थली विकास भवन जौनपुर में चल रहे पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन आज यज्ञ के साथ किया गया! योग प्रशिक्षक डॉ ध्रुवराज के द्वारा विभिन्न रोगो में कैसे योग के साथ ईलाज करें इसके बारे में जानकारी प्रदान की गयी ! योग स्थली विकास भवन जौनपुर के अध्यक्ष श्री विकास श्रीवास्तव ने बताया कि दुख से निवृत और सुख की प्राप्ति का नाम योग है! योग के आठ अंग होते हैं! यम ,नियम, आसन ,प्राणायाम, प्रत्याहार ,धारणा, ध्यान ,समाधि ! दंत चिकित्सक डॉक्टर धर्मेंद्र केसरी ने बताया कि यम नियम योग के लिए नीव का कार्य करते हैं! वास्तव में योगाभ्यास का आरंभ आसन से ही होता है! जो अष्टांग योग का तीसरा अंग है ! आसन करने से शरीर की निरोगी व तेजस्वी होती है !प्रत्याहार और धारणा का संबंध मनोमय कोष से होता है !धारणा का विज्ञान में कोष से संबंध होता है! समाधि आनंद मय कोषज्ञ बताता है
! फौजदार यादव ने बताया कि योग एवं यज्ञ जीवन के दो पूण्य प्रवाह हैं ! जो हमारे जीवन को निरंतर उत्कर्ष की ओर ले जाते हैं ! भोग जीवन का अपुण्य प्रवाह है !जो मनुष्य को निरंतर पाप एवं पतन की ओर ले जाता है! पतंजलि योग समिति जौनपुर के जिला महामंत्री व जिला यज्ञ प्रभारी डॉक्टर ध्रुव राज योगाचार्य ने रोगों के आधार पर विभिन्न प्रकार के आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया !
इसके साथ साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल के अनुसार भी योगाभ्यास कराया गया ! डॉक्टर योगी ने बताया कि मन के विचारों को रोक लेना ही योग है ! गांव-गांव बात चली है घर-घर में योग की शुरुआत हुई है ! इस अवसर पर शेषनाथ सिंह, ईष नारायण सिंह ,सभाजीत पाल ,शैलेंद्र कुमार , फौजदार यादव ,भानुचंद्र गोस्वामी ,लाल जी मोर्या ,सियाराम वर्मा, इंद्र बहादुर यादव ,संतोष कुमार श्रीवास्तव, सत्येंद्र कुमार मौर्य, कृष्ण कुमार मिश्र ओमप्रकाश सिंह ओम प्रकाश श्रीवास्तव ,डॉ डी.पी .सिंह ,डॉ.धर्मेंद्र केसरी आदि आदि लोग उपस्थित रहे ! योग व यज्ञ के समापन के पश्चात विकास चंद्र श्रीवास्तव ने पतंजलि योग परिवार जौनपुर के महामंत्री व जिला यज्ञ प्रभारी डॉक्टर ध्रुव राज और उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया!












