पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर संपन्न
सुजानगंज जौनपुर। राष्ट्रीय पी० जी० कालेज सुजानगंज शिविर के समापन के अवसर पर प्रबंधक श्री. बेद प्रकाश त्रिपाठी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण युवकों में आत्मनिर्भता,
अनुशासन, त्याग बड़ो का सम्मान,आपसी प्रेम भाईचारा मानवता राष्ट्र प्रेम की भावना का विकास करता है, बी० एड० विभागाध्यक्ष डाक्टर जे० एन यादव ने बताया कि स्काउट गाइड शिविर छात्र/छात्राओ अनुशासन एवं सार्वभौतिक का विकास करता है ।
इस अवसर पर डा० संजीत कुमार पांडेय, डा० सुनीलमणि त्रिपाठी, डा० रवितोष सिंह, डा० विमल कुमार शुक्ल , एवं स्काउट गाइड प्रशिक्षक श्री धर्मराज विश्वकर्मा, शिवशंकर, शिक्षा सिंह, आदि उपस्थित रहे।












